Monday, July 5, 2010


टिम- टिम ,टिम-टिम बूँदें बरस रही हैं...
हलकी सी एक हरकत इस दिल में हुई है...
सावन और बादल का रिश्ता समझ रही हूँ...
यादों की राहों पे, यूँ ही निकल पड़ी हूँ...
झूमता बरसता आता है, जब भी ये सावन, आँखों के आगे आता है, फिर वही मंज़र...
सावन से धडकन का रिश्ता समझ रही हूँ...
इस सावन में उस सावन को ढून्ढ रही हूँ...
टप-टप, टप-टप नन्हे पैरों की आवाज़,
अटकेली लेती, उस सावन की वो फुहार...
अंगड़ाई लेती, नटखट सी उसकी पुकार...
उस सावन की भोली फुहार कैसे भूलेगी,
सतरंगी रंगों में लिए बादल का हार,
सावन से इस दिल का रिश्ता समझ रही हूँ...
सतरंगी रंगों में , वो रंग ढून्ढ रही हूँ...

Saturday, June 26, 2010


क्यों धडकता है दिल और नज़रें बेचैन हैं,
शायद ख्वाब था जो अब तक ,रुबुरु हुआ आज.
पहचान कर भी अनजान बनती रही मैं...दस्तक हुई दिल में , फिर भी दिल से लड़ती रही मैं..
न कुछ कहना चाहती थी , न कुछ सुनना चाहती थी..
बस उस आवाज़ की तलब , जो रूह को दी सुनाई..न कोई रिश्ता इस जनम का ,न कोई पहचान है,
न जाने कैसा एहसास है..जो मैं छू भी न पायी..
न कोई शिकवा..न फरियाद..दर्द कबूल है मुझे,
तोहफा है यह खुदा का..या इस खुदा की खुदाई..

Thursday, June 24, 2010

"Feelings"


The Feelings...one treasures deep inside..revered and secure from the prying eyes...
All our life moments painted on the Canvas, locked up there..
to be opened and remembered once again...
At our own free will, as they are just "OURS" to begin with...
The love, the laughter that overflows..the beautiful moments,the heart felt feelings for one and all...
"I hate You" moments..which dwell within..Give them your love and make them free..
Free to fly up and mingle with love..fall in love and stay in love..
"feelings" make each day a new journey..so lets get up each morning with joy in our hearts...
To take a flight..once more into the known yet unknown, discovered yet mysterious, world of "feelings"....



Thursday, June 17, 2010

"manzil"


"मंजिल'


चाहती नहीं थी कहना
ख़ामोशी में खो रही थी
अनचाहे, यूँ ही कुछ लफस निकल गए
अनजानी हरकत ख़ामोशी को यूँ मिली
दिल ने भी दी दस्तक और लब हिलने लगे
कहा सब जो, बस अब तक न कहा था
आँखों की जुबान से बस जो ब्यान था
नम आँखों का भी जैसे अब सब्र टूट गया
अन्दर था जो समेटा,अब समुन्दर बन गया
सन्नाटा या तूफान,फिर भी सुकून है मुझे
दूर थी बहुत, फिर भी मंजिल मिल गयी...

Wednesday, May 19, 2010

"udan Khatola"


उड़न खटोला होता दिल तो उड़ जाती
ख्यालों के संग,
छू आती आसमान और रंग बिरंगे रंग,
पंख बिना ही हो आती , जहाँ मन भरता है उड़ान,
जिस मंजिल की तलाश में खोई मैं सुबह शाम ,
न कोई डगर, न कोई मुकाम ,और न ही कोई नाम ,
बस दूर से ही कर आती, उस मंज़र को सलाम.

"journey within"

Thinking, Reflecting, Pondering...going within..
Trying to solve the puzzle as mysteries unfold..
Today, the bygones, the tears,the smiles...
the conflicts,the victories,the memories we hold...What lies yonder, do we ever know...
the trees, the flowers, the blooms, the rivers...
the hills, the mountains bejeweled in snow...
the tangible, untangible, explored, unexplored...
The humble fruit and the proud tree...
the vast ocean and the endless sea...
A flicker of light, and all new hope..
I dare to look, look around, look beyond...
And with great courage, I look within...
slowly...I Move....
A Journey within...

Monday, March 22, 2010

"SAFAR"


"सफ़र"

ज़िन्दगी की डगर पे,दूर बहुत दूर निकल आये हम,
बस चलते रहे हम यूँ ही..जहाँ बड़ते गए कदम,
मंजिल की भी चाह नहीं,बस सफ़र ये चलता रहे,
हमसफ़र हमकदम , बस यूँ ही मिलता रहे.
क्या खोया क्या पाया, अब किसको है गम
ये सफ़र चलता रहे,
कुछ मीठा,कुछ खट्टा कुछ हँसता कुछ नम
कभी मिली ख़ुशी और कभी मिला गम,
कभी धीमी धीमी,मद्धम मद्धम, कभी ज्यादा कभी कम
यूँ चलते उठते सोच रहे थे मेरे ये कदम,
दुनिया बदल गयी और हम रहे न हम.